Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर



*संवेदनशील मतदान केंद्रों में विशेष निगाह रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश*


*आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए बुधवार को श्री अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।*

पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल ने कार्रवाईयों में वृद्धि लाने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, उन्होंने लायसेंसी शस्त्र को थाने में जमा करने की समीक्षा की।

पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल ने पुलिस अधिकारियों को गुण्डा बदमाशों की सूची और थानों के रिकार्ड अपडेट कर आदतन अपराधियों की गतिविधियों में नजर रख कार्यवाही करने,पूर्व में चुनाव के दौरान अशांति एवं विघ्न पैदा करने वाले बदमाशों को सूचीबद्ध करने, जिला बदर की कार्यवाही करने, वारंटो की तामीली में सुधार लाने,जिले की सामान्य सुरक्षा योजना (आपात योजना) तैयार करने, क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों में विशेष निगाह रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए।

उक्‍त बैठक के अवसर पर डॉ. मोनिका शुक्‍ला उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल, पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्‍थी, श्री गीतेश गर्ग अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सीहोर सहित जिले के समस्‍त अनुभाग प्रभारी एवं थाना प्रभारीगण तथा रक्षित निरीक्षक सीहोर एवं प्रभारी कन्‍ट्रोल रूम सीहोर उपस्थित रहे।