
आपने अपने जीवन में महंगे से महंगे कपड़े देखे होंगे. जिनकी कीमत हजारों या यूं कहें लाखों में होती हैं. लेकिन क्या कभी किसी ऐसे स्वेटर के बारे में सुना है, जिसकी कीमत करोड़ों में हो? लेकिन ऐसा वास्तव में है. एक लाल रंग का स्वेटर हाल में ही 8.24 करोड़ रुपये में
नीलाम हुआ है. इसे खरीदने के लिए अमीरों के बीच होड़ लग गई. इसे ध्यान से देखें तो इस पर काले और सफेद रंग की ऊन से बनी भेड़ नजर आ रही हैं. नीलामी अमेरिका के न्यूयॉर्क में की गई है. स्वेटर की नीलामी की शुरुआत 31 अगस्त को हुई थी. आखिर तक ये
माना गया कि स्वेटर 1.64 करोड़ में बिकेगा. लेकिन फिर आखिरी कुछ मिनटों में सब कुछ बदल गया. इसे नीलाम करने वाली कंपनी को उम्मीद थी कि उसे 41 लाख से 66 लाख रुपये के बीच ही मिलेंगे. लेकिन वो 1 करोड़ से ऊपर तक रकम पहुंचने पर हैरान थी. ये सब
यहीं नहीं थमा बल्कि अभी और हैरान होना बाकी था. किसी शख्स ने अपनी पहचान तो जाहिर नहीं की लेकिन स्वेटर को 8.24 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…