
पंजाब के लुधियाना में एक पुलिस कांस्टेबल को
जहरीले कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद एम्बुलेंस से पुलिस और अस्पताल के कुछ कर्मचारी मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे. एम्बुलेंस में शव रखते समय पुलिसकर्मी हैरान रह गये क्योंकि उन्हें मृतक के शरीर में हलचल महसूस हुई और टटोलने पर नब्ज भी चलती हुई मालूम पड़ी. इसके बाद मृतक को आनन फानन में दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*