
उत्तराखंड के मॉम्स प्राइड स्कूल में बताई दुकान से
मौजे नहीं खरीदने पर तीन बच्चों को क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया. इसकी शिकायत बिगवाड़ा के सुनील रस्तोगी ने जिलाधिकारी से की. उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि उनके तीन बच्चे मॉम्स प्राइड स्कूल में पढ़ते हैं. स्कूल से निर्धारित दुकान से मौजे नहीं खरीदने पर तीनों बच्चों को क्लास के बाहर खड़ा किया जा रहा था. साथ ही इससे नाराज होकर शनिवार सुबह संगीत और कराटे के शिक्षकों ने 7वीं में पढ़ने वाले बेटे अंगद की पिटाई की शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने
टीसी काटकर बाहर करने की बात कही. सुनील रस्तोगी की शिकायत पर डीएम ने सीईओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*