Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



*युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा*

राजोद से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

सरदारपुर -राजोद भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही है जन आक्रोश यात्रा सरदारपुर पहुंची इस दौरान जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा पूर्व मंत्री उमंग सिंगार ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि ऐसी क्या जरूरत पड़ गई की शिवराज सिंह चौहान को 18 साल के बाद जनादेश यात्रा निकालना पड़ रही है क्या शिवराज सरकार घोटाले के लिए जनादेश चाहती है क्या शिवराज सरकार आदिवासियों पर अत्याचारों के लिए जनादेश चाहती है प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा को जमकर समर्थन मिल रहा है अतिवृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है लेकिन शिवराज सिंह चौहान सरकार मैं पटवारी हड़ताल होने के कारण उनका सर्वे नहीं हो पा रहा है पहले शिवराज सरकार पटवारी की हड़ताल खत्म कर किसने की फसल का सर्वे करना चाहिए।
वही मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि आखिर क्या कारण रहा की शिवराज सिंह चौहान को 18 साल बाद लाडली बहन याद आई इतने समय तक आखिर क्यों शिवराज सिंह चौहान को बहनों की याद नहीं आई। जब कोरोना काल में लोगों की आमदनी बिल्कुल नहीं थी जब आखिर क्यों शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बिना याद नहीं आई शिवराज सिंह चौहान की सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बड़े फिर भी अगर शिवराज सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकलते हैं तो यह उसके लिए शर्म की बात है। श्रेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब जनता का शिवराज सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ चुका है जो कि सरदारपुर में अपार जनसमूह इसकी साक्षी बनीं और जन आक्रोश के माध्यम से शिवराज सरकार की विदाई तय है इस दौरान राजोद नगर में प्रताप ग्रेवाल विधायक व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर मित्र मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान प्रताप सिंह खेरखेडा, मांगीलाल गाजी, जीवन धाकड़, नंदराम सग्रीत्रा, पंजी डामर संरपच, देवीलाल मेहता, संजय मेहता,श्री राम घोड़ी, यशवंत माडण्ले,संजय मकवाना,दशरथ नायमा, रमेश डामर, दीपक मकवाना,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं दूसरा मंच भारत रजक मित्र मंडल द्वारा लगा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और उमंग सिंघार जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर लाल रजक, रमेश बम्बोरीया, कैलाश खराड़ी, जाकीर मन्सुरी, कन्हैयालाल नायमा, गणेश धाकड़,किशन धाकड़, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं तीसरा मंच ग्राम पंचायत हनुमंत्या साजोद संरपच, गोन्दीखेडा ठाकुर संरपच प्रतिनिधि द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संरपच पीरुलाल कटारा हनुमंत्या साजोद, संरपच प्रतिनिधि कमलेश निनामा गोन्दीखेडा ठाकुर, कांजी दायमा, सरदार कटारा, जगदीश प्रजापत, गोपाल दायमा, गोपाल ओसारी, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया