राहुल राठोड़ रिपोर्टर






राजोद -नगर सहित ग्रामीण अंचल में आज लोक देवता वीर तेजाजी के थानकों पर दशमी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। मन्नत धारियों ने ढोल-ढमाके और अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला और निशान चढ़ाए। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह मेले भी आयोजित हुए। एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन के साथ तेजाजी के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन हुआ।
*सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू*
आज तेजा दशमी के अवसर पर थानकों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों ने तेजाजी के मंदिर पर पहुंचकर नारियल चढ़ाएं और पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की प्रार्थना की। गांवो में आज धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। राजोद नगर में गांधी चौक स्थित विर तेजाजी मंदिर पर एक दिन पूर्व नगर की कन्याओं भोज आयोजन समिति द्वारा किया गया साथ ही सुबह से ही भक्तों तांता लगा रहा वहीं ग्रामीण अंचलों ग्राम निपावली, आंनदखेडी, नंदलाई, संदला , लाबरिया आदि गांवों में धूमधाम से तेजादशमी मनाई गई। कई गांवों में आज एक दिवसीय मेला भी लगा। रुणी में धूमधाम से निशान निकले। और एक दिवसीय मेला का हुआ आयोजन।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन