
डायमंड सिटी सूरत के महिधरपुरा और वराछा इलाके में सब्जी मंडी की तरह डायमंड की मंडी लगती है. लोग सड़क और फुटपाथ पर बैठकर डायमंड खरीदते बेचते हैं. आज सुबह मार्केट में तब कोलाहल मच गया जब लोगों ने देखा कि सड़क पर हीरे पड़े हुए हैं. इसके बाद इन बहुत छोटे साइज़ के डायमंड्स को बीनने के लिए लूट मच गई. हालांकि बीने गए डायमंड्स की जांच की गई तो सभी के होश उड़ गए. सामने आया कि यह डायमंड्स ना तो खदान से निकले हुए असली डायमंड्स हैं और ना ही लैब में तैयार होने वाले सीबीडी डायमंड्स. यह तो अमेरिकन डायमंड्स हैं, जिनकी कीमत कुछ खास नहीं होती है. कई घंटे तक डायमंड्स बीनने वाले लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*