
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के कैराना
इलाके में एक निजी क्लीनिक में रखे गए दो नवजात बच्चों की रविवार को कथित तौर पर एयर कंडीशनर से ठंड लगने के कारण मौत हो गई. नवजात शिशुओं के परिवारों ने आरोप लगाया कि क्लिनिक के मालिक डॉक्टर नीतू ने शनिवार रात सोने के लिए तेज एयर कंडीशनर चालू
किया जिससे कमरा बहुत ठंडा हो गया. रविवार सुबह जब परिजन बच्चों को देखने गए तो वे दोनों मृत पाए गए.
एचएचओ (कैराना) नेत्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चों के परिवारों की शिकायत पर डॉ. नीतू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं.
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. शिकायत के अनुसार, बच्चों का जन्म शनिवार को कैराना के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और बाद में उसी दिन उन्हें निजी क्लिनिक में स्थानांतरित कर दिया गया था.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*