पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*• कराया गूढ़ तथ्यों का सरल और प्रभावी अध्ययन*
*• प्रत्येक शनिवार को ले रहे विशेष सत्र*
कटनी। शासकीय सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य हेतु जिले के युवाओं को निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की पहल पर पुनः प्रारंभ की गई भारत निर्माण कोचिंग पिछले करीब डेढ़ माह से स्थानीय केसीएस कन्या विद्यालय परिसर में निरंतर जारी है। यहां अध्यनरत युवाओं के लिए प्रत्येक शनिवार बेहद खास साबित हो रहा है। विगत शनिवार से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं इन युवाओं के बीच शिक्षक के रूप में पहुंचते हैं, जहां वे करीब डेढ़ घंटे का एक विशेष सत्र लेकर विद्यार्थियों को बड़े ही सहज, सरल और प्रभावी तरीके से संबंधित विषय की बारीकियों को समझते हैं।
*किसी भी विषय वस्तु के सभी तथ्यों का करें अध्ययन*
गत शनिवार को एक बार फिर विशेष सत्र लेने कलेक्टर श्री प्रसाद भारत निर्माण कोचिंग पहुंचे, जहां उन्होंने एमपीपीएससी की परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय वस्तु का गहन अध्ययन करने और सभी तथ्यों का बारीकी से अवलोकन करने के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने बड़े ही सरल और प्रभावी ढंग से भारतीय संविधान और प्रेसीडेंसी के बारे में विस्तार से समझाया और उन्होंने महत्वपूर्ण तथ्य भी नोट कराए।

More Stories
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना
कटनी रेलवे ठेका कंपनी की खुली मनमानी, 12 घंटे पसीना बहाने के बाद भी मजदूरों की जेब खाली!