Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*कलेक्टर दीपक आर्य*

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

सागर/ आज के शासकीय विद्यालय निजी विद्यालयों से अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं शिक्षक पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से शैक्षणिक कार्य करें जिससे कि विद्यार्थियों के दिल और दिमाग में विषय उतर जाए उक्त विचार कलेक्टर दीपक आर्य ने कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में शिक्षक संदर्भ समूह के सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किये
इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग डॉ मनीष वर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, गिरीश मिश्रा एम कुमार कृष्णा साहू महेश दत्त त्रिपाठी सहित शिक्षक संदर्भ समूह के शिक्षक साथी एवं अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद थे।

शिक्षक संदर्भ समूह के सेमिनार एवं सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि सभी शासकीय विद्यालयों में अब निजी विद्यालय की तर्ज से अच्छी शिक्षा देने का कार्य किया जाने लगा है और सभी विद्यालयों में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सर्व सुविधा युक्त व्यवस्थाएं एवं शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि हमारे सभी शिक्षको को मैं नमन करता हूं जिनके प्रयासों से आज सागर जिला शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि हमारे सभी शिक्षक शैक्षिक कार्य के साथ-साथ शासन के द्वारा दिए जाने वाले कार्यों को बखूबी संपन्न करते हैं और परीक्षा परिणाम भी उत्तम लाते हैं उन्होंने कहा कि मेरा परिवार भी शिक्षा से जुड़ा हुआ है मैं सभी शिक्षा विभाग की गतिविधियों एवं समस्याओं को आसानी से समझता हूं और उनको दूर करवाने का प्रयास करता हूं। उन्होंने समस्त शिक्षकों से अपील की कि विद्यालय समय में सभी शिक्षक पूरी ईमानदारी लगन एवं अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपना शत प्रतिशत बच्चों को दें जिससे कि हमारे शासकीय विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थी अपने भविष्य को ऊंचाइयों तक ले जाए उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यार्थियों को यह बात प्रमुखता से बताएं कि सोशल मीडिया एवं मोबाइल से दूरी बनाएं और पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन करें पाठ्य पुस्तकों से अध्ययन करने एवं कराने से कभी भी कोई विद्यार्थी को रिवीजन करने की आवश्यकता नहीं होती और उसे अपना परिणाम लाने में आसानी होती है।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग डॉ मनीष वर्मा ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि हमारे सागर जिले के शिक्षकों के बीच कलेक्टर श्री दीपक आर्य मौजूद है उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री आर्य द्वारा दिए गए निर्देशों का आप सभी सत प्रतिशत पालन करते हुए शिक्षण कार्य करें जिससे कि जिले का शैक्षणिक वातावरण अच्छा हो सके और जिले का नाम मध्य प्रदेश के शिक्षा पोर्टल पर अंकित हो सके ऐसा हमें प्रयास करना होगा उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अभी से परीक्षाओं की तैयारियां प्रारंभ करें जिससे कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को शिक्षा का बोझ ना लगे ।

इस अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह की जिला समन्वयक कृष्णा साहू ने कहा कि आज शिक्षक संदर्भ समूह जो कि शिक्षको का रचनात्मक मैत्री समूह है, शिक्षकों के मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है। जो आज शिक्षा तंत्र की बहुत बड़ी आवश्यकता है – शिक्षा, शिक्षक एवम शिक्षालयों को बचाने, बढ़ाने एवम उच्च स्तर का बनाने हेतु। समूह के द्वारा जो सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । यह सभी शिक्षकों का निरंतर प्रयास है, जिसके कारण ही आज यह सब संभव हो सका है ।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एवं शासन के द्वारा दिए जाने वाले सभी निर्देशों का हम सभी अक्षर सा पालन करते हैं और अपना कार्य करते हुए अच्छे से अच्छी शिक्षा देने का कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी परीक्षा फल में सागर जिले का नाम मध्य प्रदेश की प्रमुख सूची में प्रमुखता से होगा । कार्यक्रम में डॉ एमडी त्रिपाठी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर मनोज नेमा, संजय श्रीवास्तव , मनीष माथुर,सतीश प्यासी, शिव कुमार पाटकर, अशोक नामदेव, अमित सक्सेना, दिनेश सेन ,प्रदीप जैन, मयंक नेमा, राजकुमारी यादव ,सरिता जैन, श्वेता सप्रे,मंजुलता रॉय,अनीता साहू आदि सहित सभी ब्लॉक के शिक्षक, धर्मेंद्र सिंह पूपल्स संस्था उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा 5 सितंबर को सम्मानित होने वाली ज्ञानोदय विद्यालय की शिक्षिका शालिनी जैन को साल फल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मानित किया गया तत्पश्चात अन्य शिक्षकों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शाहीन एजाज एवं एम राव शिंदे ने किया।