



अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद मध्य प्रदेश द्वारा विप्र महान सम्मेलन जबलपुर संस्कारधानी के मानस भवन में दिनांक 8 अक्टूबर रविवार को होने जा रहा है इस विप्र महाकुंभ सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के विप्र अनुरागी प्रबुद्ध बुद्धिजीवी परिवारों का मार्गदर्शन करेंगे एवं हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु को आमंत्रण भेजे गए इस संबंध में आज कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अवधेश उरमलिया जी प्रांतीय महासचिव डॉक्टर विजयकांत तिवारी एवं संभाग एवं प्रदेश के महत्वपूर्ण पदाधिकारी के समक्ष कार्यक्रम संयोजन एवं स्वरूप की चर्चा हुई जबलपुर की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ श्रीमती सोनल तिवारी, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ ममता प्यासी, स्वीटी तिवारी, गीता अवस्थी, रीना दीक्षित, निशा शर्मा, हरि शुक्ला, सुशील पाण्डे, अमित दुबे, संजय सरैया, नीरज पांडे, अमित परोहा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया