





सरदारपुर – स्वच्छता अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सभी सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं एवं देश वासियों से 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान कर बापू की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें ‘स्वच्छांजलि’ देने की अपील की गई थी। मेनचौक स्कूल परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान के सहभागी बने इसी दौरान ग्राम पंचायत साजोद संरपच गोपाल मुनिया, सचिव भारत सिंह सोलंकी, सहायक सचिव शकंर सोलंकी, उपसरपंच जगदीश शर्मा, बीएलओ राधेश्याम मांडले पंचायत कर्मियों व आशा कार्यकर्ता व सहायिका आदि ग्रामीणों ने द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं श्रमदान किया गया। 1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत संरपच, सचिव द्वारा वृद्ध मतदाता वेणीराम प्रजापत, गोदावरी बाई, समधा बाई, धुरी बाईं, शांति बाई, मांगुबाई, हीराबाई,केसर बाई ऐसे 80+ 8 मतदाता का पुष्प माला पहनाकर चरण वंदन कर सम्मान किया गया

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया