
यूपी के बांदा में बीमा पॉलिसी करने के नाम पर युवक ने बेहद आसान ट्रिक से एक महिला के खाते से करीब 45 लाख रुपये उड़ा लिए. महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक बीमा पॉलिसी करने के नाम पर उसके घर आया था. युवक ने उसे बताया कि वह एक बैंक का कर्मचारी है. इस दौरान उस चालबाज युवक ने महिला का मोबाइल मांगा. कहा कि वो कुछ एप्लीकेशन उसमें डालेगा.
महिला ने भी भरोसा करके उसे अपना फोन दे दिया. उसने फिर महिला से कहा कि वो अपने बैंक के सभी डॉक्यूमेंट्स उसे WhatsApp पर भेज दे. महिला ठीक वैसा ही किया. इसके बाद वह युवक वहां से चला गया. थोड़ी देर बाद महिला को मैसेज आया कि उसके खाते से 44 लाख 58 हजार रुपये उड़ चुके हैं. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 420/406 सहित IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*