
खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर जारी तनाव के बीच भारत ने कनाडा को अल्टीमेटम दिया था कि वो अपने 41 डिप्लोमैट्स 10 अक्टूबर तक वापस बुलाए. भारत की सख्ती के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए हैं. जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा नई दिल्ली के साथ स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कनाडा, भारत के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रिश्ते जारी रखेगा. कनाडा के प्रधानमंत्री की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत ने कनाडा को 41 डिप्लोमैट्स वापस बुलाने के लिए 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, टूडो ने आगे कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि कनाडाई परिवारों की मदद के लिए भारत में उनके डिप्लोमैट्स रहें.

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।