Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता हो गए। गुवाहाटी से डिफेंस पीआरओ ने यह दी है। दरअसल, सिक्किम के चुंगथांग में ल्होनक झील के फट जाने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। झील फटने से तीस्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते नदी ने विकराल रूप ले लिया। सेना के 23 लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया । गाज़ोलडोबा, दोमोहनी, मेखलीगंज, घीश, और बांग्लादेश के निचले इलाके ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों को खासतौर पर अलर्ट किया गया। उधर, मेलि में नेशनल हाइवे-10 पूरी तरह से बह गया है। झील के फटने से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रशासन अपने स्तर पर चौकसी बरत रहा है ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक ल्होनक झील फटने से निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। वहीं तीस्ता नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।