
उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो छात्रों ने कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर के पैर में गोली मार दी. घायल टीचर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इतना ही नहीं आरोपी छात्रों ने टीचर को गोली मारने के बाद वीडियो वायरल कर इसकी जानकारी दी. वीडियो में छात्र बोल रहे हैं कि टीचर को 40 गोली मारनी है एक मार दी अब 39 बची हैं. 6 महीने बाद फिर उसे गोली मारेंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि
टीचर और स्टूडेंट एक ही गांव के रहने वाले हैं. घायल टीचर सुमित का डॉ भीमराव अंबेडकर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…