
कटनी। GRP थाना कटनी में एक बच्चे के गुमने की रिपोर्ट पर नाबालिग होने के कारण अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने मशक्कत के बाद इस बालक को ढूंढ लिया है।
कायम दिनांक 28/9/23 को अपराध क्रमांक 908/23 धारा 363 आईपीसी के तहत अनुरुद्ध बैगा का पुत्र उम्र 13 साल निवासी ग्राम भावेरखोह थाना भूईमढ़ जिला सीधी का दिनांक 23/9/23 स्टेशन मझौली से बरगवा मेमो ट्रेन में बैठकर अपने गांव जाने के लिए निकला था जो घर नहीं पहुंचा और बिना बताए कही चला गया था जिसकी तलाश पतासाजी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर थाना तालबेहट जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश से थाना जीआरपी कटनी टीम ने सकुशल पतासाजी कर ली।इस पतासाजी में प्रा आर क्रमांक 277 लव कुमार आर अभिषेक सिंह 462 द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा दिनांक 1/10/23 को दस्तयाब कर जीआरपी थाना कटनी लाया गया जिसे दिनांक 2/10/23 को पिता अनुरुद्ध बैगा भाई कमलेश के सुपुर्द किया गया।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान