






जिला कटनी जनपद बहोरीबंद के ग्राम पंचायत निमास में नल जल योजना के कार्य का भूमि पूजन किया गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जल जीवन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत निमास के ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। यह कार्य समय सीमा में कार्य पूर्ण होगा। एक करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से नल जल योजना प्रारंभ की जाएगी। ग्राम वासियों को जल्द ही शुद्ध पानी मिलेगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में पाइप लाइन बिछाई जाएगी जिससे पंचायत के सभी मोहल्लो को साफ व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। ग्राम वासियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसका भूमि पूजन बहोरीबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल, कुआं भाजपा मडंल अध्यक्ष सतीष नायक ग्राम पंचायत की सरपंच विनिता विरेंद्र नायक,बलीराम नायक, एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में विधि विधान से पंडित जी कै द्वारा संपन्ना कराया गया। टंकी निर्माण का शुभारंभ हो जाने से लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

More Stories
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी