




सरदारपुर – आज वार शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो घोषणा की गई थी कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा राजोद में आज श्री गजानन भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरण राजोद के द्वारा रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस, विशिष्ट अतिथि भुदीप सक्सेना सहकारिता अधिकारी धार, प्रकाश धनोलिया, नंदराम नायमा, सोसायटी प्रबंधक भागीरथ धनोलिया,भारत गोयल,उज्जवला योजना की हितग्राही एवं लाडली बहनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ मंचासीन अतिथियों का स्वागत श्री गजानन भारत गैस ऐजेंसी संचालक सुनील काबरा, अनिल काबरा एवं समस्त स्टाप के द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया। भाजपा जिला मंत्री दीपक ने जनता को संबोधित किया और मध्य प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा भाजपा सरकार के कारण ही सभी महिलाओं को मान सम्मान मिल रहा है यह भारतीय जनता पार्टी की देन है।
आज के कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है