

मध्यप्रदेश के चुनावी संग्राम में सभी राजनीतिक दलों अपनी अपनी चुनावी तैयारी जोरो पर है, वही अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी ने परासिया विधानसभा क्षेत्र में सन्तोषी डेहरिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जो वर्तमान में जनपद पंचायत परासिया की जनपद सदस्य की पद का निर्वहन कर रही है।।जो अपने क्षेत्र में काफी पकड़ रखती है जनपद पंचायत के चुनाव में भी अपने क्षेत्र भाजी पानी में कांग्रेस भाजपा को पछाड़कर निर्दलीय चुनाव में विजय हासिल की थी। उसी तर्ज पर अखिल गोंडवाना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल धुर्वे ने अपनी पार्टी से संतोषी डेहरिया को प्रत्यशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतार दिया है।,परासिया विधानसभा का चुनाव ओर भी रोचक हो चला है परासिया विधानसभा की चुनावी दंगल में अखिल गोंडवाना पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार कर अन्य राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया