
हरियाणा के पानीपत जिले से 14 साल के नाबालिग
लड़के की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले सौरभ नाम के छात्र की उसी के एक 13 साल के दोस्त ने हत्या कर दी. हत्या की जो वजह है वो चौंका देने वाली है.
दरअसल, सौरभ अपने मोबाइल पर पबजी खेम खेल रहा था. तभी उसके दोस्त ने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा. सौरभ ने मोबाइल नहीं दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले दोस्त ने सौरभ का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद डर से वो वहां से भाग निकला.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*