
दिल्ली के द्वारका पोचनपुर गांव इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ‘इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ की अंडरग्राउंड पाइपलाइन में सेंध लगाकर पेट्रोल और डीजल की चोरी हो रही थी. शातिर चोर पाइपलाइन से 40 मीटर दूर स्थित एक खाली प्लॉट से पाइपलाइन तक 15 फीट नीचे गहराई से 40 मीटर की सुरंग बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे.
हैरानी वाली बात ये है कि सुरंग के अंदर दम न गुटे इसके लिए चोरों ने ऑक्सीजन की पाइपलाइन का भी इंतजाम कर रखा था. घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब इंडियन ऑयल के अधिकारी बिजवासन स्थित इंडियन ऑयल डिपो से मथुरा से जालंधर तक जाने वाली अंडरग्राउंड पाइपलाइन का निरीक्षण कर रहे थे.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*