Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ एसटीएफ की गिरफ्त में आया ठग कौन बनेगा करोड़पति, लकी ड्रॉ, लॉटरी लगने और खजाना जीतने जैसी स्कीम का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. व्हाट्सऐप मैसेज करके या कॉल करके लोगों से कहता कि केबीसी लकी ड्रॉ में उनका नाम आ गया है. किसी से कहता कि उनकी लॉटरी लग गई है. इसमें लोगों से मोटी रकम जीतने का लालच देकर वो सुविधा शुल्क के नाम पर पैसों की डिमांड करता. लोग उसकी जाल में फंस जाते. ज्यादा पैसे पाने की लालच में मांगी गई रकम दे देते थे. इस तरह उसकी गिरफ्त में फंस जाते थे. आरोपी ने लखनऊ और आसपास के इलकों में कई लोगों से ठगी की है. इसकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज है.

लगातार ठगी की शिकायत मिलने पर लखनऊ एसटीएफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस के मुखबिर सूचना दी कि आरोपी ठग बाराबंकी के शालीमार मन्नत अपार्टमेंट में मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम मोहम्मद नियाज बताया जा रहा है. उसके पास से 11 मोबाइल, 4 एटीएम, 12 एक्टिवेटेड सिम, 2 पासबुक, 28 व्हाटसप स्नैप शॉट मिले हैं. देखा जाए तो ठगी का ये कोई नया तरीका नहीं है. लंबे समय से केबीसी के नाम पर लोगों से लूट हो रही है. इसके लिए तरीके नए-नए जरूर अपनाए जाते हैं, ताकि लोगों को भरोसा हो जाए कि वो ठगी का शिकार नहीं हो रहे हैं. लेकिन हर बार की तरह उनके साथ धोखा होता है.