
बीते दिन हमास की ओर से रॉकेट हमलों के बाद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जंग जारी है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे जा सकते हैं जिसमें हमास के लड़ाके इजराइलीशहरों की सड़कों पर हिंसक गतिविधियों में शामिल होते दिखे. एक ऐसा ही रूह कंपाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की को हमास के लड़ाके एक मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठा दिया है और वह लड़ाकों से जान की भीख मांग रही हैं. लड़की का नाम नोआ बताया जा रहा है.
दरअसल नोआ अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक पार्टी में गई थी. वहां हमास के लड़ाकों ने हमला कर दिया. फिर लड़की को उठा कर अपने साथ ले गए, वह कहती रही कि मुझे मत मारो. नोआ के लाख गुहार के बाद भी लड़ाके ने उसकी एक न सुनी और उसे अपने साथ ले गए. लड़ाकों ने लड़की के बॉयफ्रेंड को खूब पीटा और अब तक लड़के से संपर्क नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि हमास के लड़ाकों ने उन्हें कैद कर लिया है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*