
परासिया/उमरेठ तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मानकादेही कलां में सैकड़ो लोगों ने विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करने का बिचार बना लिया है। ज्ञात हो कि मानकादेही कलां से कारी गुल्ली झांकी मार्ग बारिश में दलदल में तब्दील हो जाती है। इस मार्ग से आवागमन करने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना मजबूरी बना हुआ है। इसी मार्ग पर दो पुलिया भी पूर्व में बनाई गई थी।जो दोनों पुलिया भी टूट चुकी है। उक्त मार्ग से रोजाना सैकड़ो किसानों का आवा गवन होता हैं ।जिसे आने-जाने में बहुत समस्या उत्पन्न होती है। इसी मार्ग से कुछ बच्चे स्कूल आना जाना मजबूरी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो सालों से इस रोड और पुलिया का निर्माण कार्य कराने के लिए पुर्व में कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया किंतु इस और किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया इन सभी विषयों को लेकर ग्रामीण जनों में आक्रोश है।
जब तक रोट नहीं तब तक वोट नहीं इस मार्ग पर आवागमन की जल्द व्यवस्था नहीं बनाई गई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन