
हमास और इजराइल के बीच जंग में अब तक 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हुई है। वहीं, इजराइल की तरफ से गाजा में एयर स्ट्राइक जारी है। इसमें अब तक 370 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें एक गर्भवती महिला और 20 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हमारे भी कई नागरिक लापता हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल में कई अमेरिकी भी मारे गए हैं। इजराइल में नेपाल के 10 छात्रों की मौत हो गई है। कुछ से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री के उनके 17 छात्र किबुत्ज इलाके में थे। जहां हमास ने फायरिंग की।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*