

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिले के बंडा विधानसभा सीट हर बार की तरह बहुत ही अहम मानी जाती है क्योंकि कभी यहां पर भाजपा सरकार का विधायक बनता है तो कभी कांग्रेस का विधायक बनता है लेकिन बंडा से बीजेपी के द्वारा वीरेंद्र सिंह लोधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और कांग्रेस से भी तरवर सिंह लोधी अब चुनावी मैदान में होंगे लेकिन अब जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए रंजोर सिंह बुंदेला को बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है और उनको चुनावी मैदान में उतारा है जिसमें रंजोर सिंह बुंदेला ने कहा कि बंडा विधानसभा की जनता को अभी तक क्षेत्र में विकास केवल कागजों में हुआ है और सभी योजनाएं नहीं पहुंच पाई लेकिन अब बहुजन समाज पार्टी के द्वारा इसको पहुंचने का कार्य किया जाएगा और जैसे ही क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद यदि मिलता है तो मैं तन मन धन से हर दिन क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और लगातार क्षेत्र की जनता एवं उनको योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अग्रसर रहूंगा

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा