Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसएफ फोर्स व पुलिस बल टांडा ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसडीओपी सुनील गुप्ता कुक्षी व थाना प्रभारी जीएस भयडिया भी उपस्थित थे। एसडीओपी सुनील गुप्ताने बताया कि आगमी नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक हो तथा मतदाता निर्भय हो कर मतदान कर सके इस हेतु पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने शासन से अतिरिक्त बल की माग की थी। जिसमे कुक्षी अनुविभाग को बीएसएफ की एक कम्पनी मिली है । हमने कुक्षी, डही, निसरपुर में फ्लैग मार्च निकाला। आज टांडा में निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस थाना टांडा से प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस दौरान नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर जवानों का स्वागत किया गया। गुरुवार को निकला बीएसएफ एवं पुलिस का फ्लैग मार्च नगर वासीयो के लिए विशेष था। इस बार फ्लैग मार्च में अपने गृह क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी करने आए टांडा के समीपस्थ ग्राम अम्बासोटी के बीएसएफ जवान मदन मोरी भी थे। इस दौरान मदन मोरी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मदन को देखने के लिए उनके परिजन भी मौजूद थे। मदन ने अपने परिजनों को बीएसएफ एवं पुलिस के अधिकारियों से मिलवाया। अपने लाल को वर्दी में देखकर पिता थावरसिंह मोरी माता केलबाई मोरी व दादा दादी की आंखें खुशी से भर आई। यह नगर में पहली मर्तबा है जब कोई क्षेत्र का जवान चुनाव ड्यूटी करने आया। फ्लैग मार्च के दौरान मदन ने वरिष्ठ अधिकारीयो को अपना स्कूल भी बताया व शिक्षको से भेंट करवाई। मदन मोरी ने बताया कि वह मेघालय बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात है। यह एक सयोंग ही है कि में चुनाव ड्यूटी करने मध्यप्रदेश भेजा और मध्यप्रदेश में भी अपने गृह क्षेत्र में आया हूं। यह एक जवान के लिए सौभाग्य की बात होती है कि वह अपने गृह क्षेत्र में सेवाए दे। इस अवसर पर मदन मोरी व बीएसएफ जवानों पर नगर पत्रकार संघ के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। टांडा से सह संपादक पंडित नंदन शर्मा के साथ धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर