*भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है*
*बाकी 94 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर लग सकती है मुहर*
सह संपादक पंडित नंदन शर्मा -20/10/2023
![]()
दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है। बैठक में मध्यप्रदेश की बाकी 94 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बुलाई गई इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। भाजपा शुक्रवार देर रात या शनिवार को सूची जारी कर सकती है। जो सीटें घोषित होना बाकी हैं, उसमें सीटिंग विधायकों के साथ हारी हुई सीटें भी शामिल हैं। दिल्ली से सह संपादक पंडित नंदन शर्मा की खबर


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।