श्रीराम कुशवाहा

हरदा 21 अक्टूबर 2023,
64 वे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हरदा की पुलिस लाइन में कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, विशेष न्यायाधीश अनूप त्रिपाठी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप राठौर, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर गर्ग और पुलिस अधीक्षक कंचन ने शहीदों के परिवारजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कंचन ने इस अवसर पर गत एक वर्ष में देश में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की नामावली का वाचन किया । उन्होंने बताया कि देशभर में गत 1 वर्ष में 188 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जिनमें से 17 शहीद पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश के शामिल है।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।