किरण रांका रिपोर्टर

नगर के वार्ड क्रमांक 17 माखन का बड़े में स्थित एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल आष्टा में 21 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ गरबा उत्सव मनाया गया। जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की बालिकाओं के द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये गए।
इस कार्यक्रम में गरबा उत्सव समिति के जज भी सम्मिलित हुए और उन्होंने अपना निर्णय सुनाया। प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस ,तृतीय स्थान वाइट हाउस इस उत्सव पर विद्यालय संचालक मिस्टर जी जोसेफ प्राचार्य विजय एमके उपचार्य भारत सिंह वर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे। गरबा करने वाली समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को नवरात्रि एवं दशहरे की अनंत शुभकामनाएं व बधाइयां दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है