जिला रिपोर्टर राजू देवड़ा

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। वहीं विधानसभा 199 से कांग्रेस ने पुनः जयस राष्ट्रीय सरंक्षक डॉ हिरालाल अलावा को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव के चलते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनावर की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सिंघाना रोड़ मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में आज दोपहर को आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अलावा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार और विधानसभा 199 में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे खिलाफ इन पांच सालो में कई अपने ही कार्यक्रर्त्ताओ ने मेरा विरोध किया लेकिन मेने किसी का भी बुरा नही किया।
यह जीत मेरी नहीं आप कार्यकर्ताओं की होगी,हमें हर पहलुओं पर पेहनी नजर रखकर चुनाव में जुट जाना है, हर पोलिंग बूथ पर अपनी नजरें गड़ाए रखना है।बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी ने कहा कि हमें गांव शहरों में पार्टी के बेनर पोस्टर लगाने के पहले यह ध्यान रखना है कि वह घर कौन सी पार्टी का है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट होकर के 2023 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना है हमें निरंतर जीत के प्रयास संगठन के माध्यम से करना हैं।बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता महेन्द्रसिंह पीपरीमान, मंशाराम जाट,सुरज जाट,अशोक काकरेचा,सुमित खटोड़,डॉ निलेश रावका,संदीप अग्रवाल,नारायण जौहरी सहीत मंडल अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,बीएलए मोजूत थे। बैठक में मनावर ब्लॉक एवं नगर के नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।
राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया