Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा ने दुसरी बार भूरिया पर जताया भरोसा, पांचवीं सूची में सरदारपुर विधानसभा से भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी*


राहुल राठोड़ रिपोर्टर


सरदारपुर – विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है, जिसमें 92 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसी सुची में विधानसभा श्रेत्र क्रमांक 196 सरदारपुर से भी भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की है। भाजपा ने सरदारपुर विधानसभा सीट से पूर्व से विधायक वेलसिंह भूरिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
*विधायक ग्रेवाल – पुर्व विधायक भूरिया 10 साल बाद फिर होंगे आमने-सामने*

वर्ष 2013 के विधानसभा में भाजपा से पहली बार नरेंद्र को टिकट दिया था इस चुनाव में वेलसिंह भूरिया ने प्रताप ग्रेवाल को 500 से अधिक वोटो से चुनाव हराया था। जिसके बाद वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वेलसिंह भूरिया का टिकट काटकर संजय बघेल को टिकट दिया था। जिसमें भाजपा को हर का सामना करना पड़ा था इस बार 2023 विधानसभा चुनाव भाजपा ने एक बार फिर वेलसिंह भूरिया पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया।इधर कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। ऐसे में अब 10 साल बाद सरदारपुर विधानसभा से भाजपा के वेलसिंह भूरिया एवं कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल के बीच एक बार फिर रोचक मुकाबले होने वाला है।
क्या भाजपा के वेलसिंह भूरिया रोक पाएंगे प्रताप ग्रेवाल का विजय रथ को या फिर एक बार फिर चुनाव में हराकर नया इतिहास रचेंगे।
क्या कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल अपने विजय रथ को जारी रखेंगे या वेलसिंह भूरिया को फिर एक बार बड़े अंतर से हरा कर नई इबारत लिखेंगे।
क्या जयस से निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गामड़ दोनों पार्टियों को पटखनी देते हुए इस बार नया इतिहास रचेंगे।
यह तो आने वाले समय में पता चलेगा।की सरदारपुर की जनता अबकी बार किसे विधानसभा भेजतीं है।