Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर -राजोद नवरात्रि के अवसर पर नगर समेत पूरे अंचल में श्रद्धालु देवी की आराधना में जुटा हुआ है। रविवार को नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार द्वारा नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर 51 फीट लंबी चुनरी कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा सदर बाजार स्थित गरबा पांडाल से माता रानी की आरती उतार कर यात्रा शुरू हुई व नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कंवलका माता मंदिर पहुंची। जहां माता को चुनरी ओढ़ाई गई। आयोजन का यह पांचवां साल था।

#चल समारोह के आगे डिजे। इनके पीछे गरबा ग्रुप की बालिकाओं चल रही थी यात्रा मे जमकर उत्साह देखा गया।

महिलाएं 51 फिट लंबी चुनरी उठाकर गीत भजनो पर थिरकते हुए चली। वहीं बालिकाओं द्वारा गरबा रास करते हुए चल रही थी यात्रा सदर बाजार नवदुर्गा उत्सव समिति पांडाल से प्रारंभ होकर गुलमोहर चौक, धोबी वडली, गांधी चौक, मां चामुण्डा माता मंदिर चामुण्डा चौक, मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड, भेरुजी मंदिर होते हुए,
कंवलका मंदिर पहुंची। इस दौरान नगर में जगह जगह विभिन्न पर यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। बस स्टैंड पर जय मां दुर्गा शक्ति समिति द्वारा स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो दिखा। अंत मे कंवलका माता मंदिर पहुंचकर देवी को ओढाई 51 फीट लंबी चुनरी ओढाई गई। यात्रा में शामिल श्रदालुओ को फरियाली खिचडी भी बांटी गई।