श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर

हरदा 22 अक्टूबर 2023,
पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन में रविवार को जिला पुलिस बल और आरपीएफ पुलिस बल द्वारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रिटिकल एवं वल्नरेबल ग्राम नीमगांव, ग्राम कडोला उबारी, ग्राम नहाडिया, ग्राम कुकरावाद में संयुक्त एरिया डोमिनेशन किया गया।
इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर सभी उपस्थित ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस फ्लैगमार्च में आर पी एफ कंपनी के अधिकारी, रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह, सूबेदार उमेश ठाकुर, उपनिरीक्षक रिपुदमन सिंह, उप निरीक्षक खुशाल बघेल, और सिविल लाइन के अन्य पुलिस बल साथ मे उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है