श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर

हरदा 23 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन सोमवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र हरदा के लिये डॉ. रामकिशोर दोगने ने इंडियन नेशनल कांग्रेस दल से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया, जबकि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं कराया। उल्लेखनीय है कि हरदा और टिमरनी के एसडीएम कार्यालय में रिटर्निग अधिकारी कार्यालय स्थापित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा