जिला रिपोर्टर महेन्द्र चौहान



आदर्श आचार संहिता के बावजूद भी बिना किसी अप्रिय घटना के मा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को बड़े ही हर्सोल्लास से मनाया गया। विजयदशमी के दिन बुराई के प्रतीक कहे जाने वाले रावण के पुतले का दहन किया। जिसे देखने के लिए पारानगर व आसपास से सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए विजयदशमी को आनन्द मई तरीके से मनाया।आतिशबाजी कर रावण के पुतले का दहन ग्राम पंचायत पारा के पूर्व सरपंच ओंकार सिंह डामोर ने किया। ग्राम पंचायत पारा के सभी लोगो के साथ आसपास से आए सभी लोगों को बधाईयां दी। पारा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कोली की सजगता से नगर वासियों ने पर्व को बड़े ही आंनद से मनाया। साथ ही चौकी प्रभारी रमेश कोली ने आचार संहिता के लागू होने के कारण आगे भी ऐसे ही शांतिमय माहौल बनाए रखने का आग्रह किया।





More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।