राहुल राठोड़ रिपोर्टर


सरदारपुर -विधानसभा चुनाव -2023 को लेकर नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन हेतु गुरुवार को एक नामांकन फार्म जमा हुआ। एक और उम्मीदवार ने फार्म लिया, अब तक कुल दस उम्मीदवार फॉर्म ले चुके हैं।
विधानसभा निर्वाचन हेतु उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को शुभ मुहूर्त होने के कारण कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में प्रताप ग्रेवाल 12 बजे पश्चात शुभ मुहूर्त के चलते अपने साथियों के साथ रिटर्निंग कार्यालय सरदारपुर पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी राहुल चौहान को नामांकन फार्म जमा करवाया। गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन फॉर्म लिया। बुधवार तक नो उम्मीदवार नामांकन फार्म ले चुके हैं। अब तक कुल दस उम्मीदवारों ने फार्म लिए। इस बार विधानसभा निर्वाचन को लेकर व्यवस्थाएं काफी चौक चौबंद दिखाई दे रही है रिटर्निंग कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर की ओर बैरीकेट्स लगाए गए हैं वहीं कार्यालय के बाहर व अंदर की ओर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात दिखाई दे रहे हैं।।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।