Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रंका रिपोर्टर



*आष्टा/* अपनी धर्मपरायणता, सादगी, सरलता एवं मिलनसारितापूर्ण व्यवहार के कारण संपूर्ण अंचल में जियाजी साहब के रूप में पहचान रखने वाले सैंधव समाज के वरिष्ठ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रगतिशील कृषक मोती सिंह ठाकुर लाखूखेडी का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लाखूखेडी में हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र सीमेंट व्यवसायी वीजेन्द्र सिंह ठाकुर, सरंपच महेन्द्र सिंह ठाकुर एवं ब्लॉक कांग्रेस आष्टा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दरबार ने उन्हे अंतिम बिदाई दी। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष औंकार सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिफजुर्रहमान भैया मियॉ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दशरथ सिंह मुरावर, पूर्व जनपद अध्यक्ष बलबहादुर सिंह भगतजी, कमल सिंह पहलवान, देवकरण सिंह सेठ, प्रदीप प्रगति, हरपाल सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र शौभाखेडी, नरेन्द्र सिंह भाटी, वरिष्ठ समाजसेवी विजय देशलहरा, मोहन सिंह अजनोदिया, रामेश्वरप्रसाद खंडेलवाल, प्रेमनारायण गोस्वामी, प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, महेन्द्र पटेल मानाखेडी, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, शैलेष राठौर, सुभाष नामदेव, अनिल धनगर, बाबूलाल मालवीय ने उन्हे श्रृद्वांजली दी ।