किरण रांका रिपोर्टर




*आष्टा/*नगर के श्री मानस भवन परिसर में तीन दिवसीय मां अम्बे महारानी श्री शुभारंभ गरबा महोत्सव का 25 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को हुआ शुभारंभ। वहीं दूसरे दिन 26 अक्टूबर गुरुवार को मां अम्बे महारानी श्री शुभारंभ गरबा महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष डॉक्टर मीना विनीत सिंगी, वरिष्ठ पत्रकार किरण रांका, युवा पत्रकार धनंजय जाट, गरबा महोत्सव अध्यक्ष पवन पाठक, विशेष सहयोगी मनीष धरवां, श्रीमती निकिता चेतन छाजेड़, गरबा महोत्सव की जज पूर्वी जैन द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मां अम्बे महारानी गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गरबा महोत्सव अध्यक्ष पवन पाठक ने बताया कि श्री मानस भवन परिसर में तीन दिवसीय मां अम्बे महारानी श्री शुभारंभ गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 25 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को हुआ, एवं 27 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को गरबा प्रतियोगिता के पश्चात पुरस्कार वितरण साथ समापन होगा। गरबा महोत्सव अध्यक्ष पवन पाठक, उपाध्यक्ष शुभम मालवीय, कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी, विशेष सहयोगी मनीष धरवां, आयोजक अंशुल ताम्रकार, आयोजक पीयूष राठौर, गरबा महोत्सव जज पूर्वी जैन, गरबा ट्रेनर वैष्णवी लखेरा, कुमकुम लखेरा, डोली तिवारी, आयुषी पोरवाल, चंचल सेन, अंशुल जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है