राहुल राठोड़ रिपोर्टर


सरदारपुर -विधानसभा चुनाव -2023 को लेकर नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन हेतु शुक्रवार को दो और नामांकन फार्म जमा हुआ। अब तक कुल दस उम्मीदवार फॉर्म ले चुके हैं।विधानसभा निर्वाचन हेतु उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई । शुक्रवार को शुभ मुहूर्त होने के चलते दो और प्रत्याशीयों के रूप में भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वेलसिंह भूरिया एवं जयस व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेन्द्र गामड़ ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए शुभ मुहूर्त में अपने अपने साथियों के साथ रिटर्निंग कार्यालय सरदारपुर पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी राहुल चौहान को नामांकन फार्म जमा करवाया।अब तक कुल दस उम्मीदवारों ने फार्म लिए। इस बार विधानसभा निर्वाचन को लेकर व्यवस्थाएं काफी चौक चौबंद दिखाई दे रही है रिटर्निंग कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर की ओर बैरीकेट्स लगाए गए हैं वहीं कार्यालय के बाहर व अंदर की ओर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात दिखाई दे रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है