
राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर -राजोद संकुल केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद में आज प्राथमिक विद्यालय नंदलाई के शिक्षक मांगुदास वैष्णव के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा-अर्चना कर सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णा देव गिरी कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी श्रीमती अनीता मेड़ा द्वारा किया गया, संकुल केन्द्र के समस्त शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया, अभिनंदन पत्र का वाचन वरिष्ठ शिक्षक मनमोहन उपाध्याय द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मांडले द्वारा किया गया आभार शिक्षक भारत लाल राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान राजोद संकुल के रमेशचन्द्र चौहान,राजेन्द्र मेहता, जगदीश नागर, रमेश प्रजापत,परमानंद बग्गड, अशोक कुमार प्रजापत, सचिन शर्मा , गोपाल मदारिया, नंदराम डावर, महेश सोलंकी, राधेश्याम सोलंकी, ऊंकार चारण, शिक्षक व शिक्षिकाए एवं पत्रकार साथी उपस्थित थे।



More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।