श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर
हरदा 1 नवम्बर 2023/ स्थैतिक निगरानी दल के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर जांच चौकी स्थापित कर वाहनों की रात दिन लगातार जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि मंगलवार को रात्रि 11.30 बजे चेक पोस्ट छिदगांव मेल पर बोलेरो पीकअप एमपी 04 जीबी 3558 की जांच की गई। जांच के दौरान छीपा कॉलोनी खण्डवा निवासी व्यक्ति की पीकअप वाहन गरम कपड़ों से भरी पाई गई। वाहन में लगभग 3 हजार कपड़े थे, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 6 लाख रूपये हो सकती है। उनके द्वारा कोई सबूत व दस्तावेज नही दिए गए। इन कपड़ों को एफएसटी प्रभारी डॉ. भागवत सिंह, प्रधान आरक्षक राममोहन, वीडियो ग्राफ़र, व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जप्त किया गया।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।