Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत



अलीराजपुर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कवायद नहीं की जा रही है। सड़क पर मनमाने तरीके से वाहन चलाए जा रहे हैं तथा अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर में प्रतिदिन जाम लग रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था में आवश्यक रूप से सुधार किया जाना चाहिए। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए न तो नगर पालिका और न ही प्रशासन ने शेड्यूल तैयार किया है। समय-समय पर होने वाली बैठकों में अधिकारी सिर्फ निर्देश देते हैं, इससे ना ट्रैफिक व्यवस्था सुधर रही है और ना ही समस्या दूर हो रही है। बेरिकेड्स है पर यातायात पुलिस के जवान नही जिससे बेरिकेड्स हटा कर बड़े वाहन आसानी से नगर में प्रवेश कर रहे। क्यों कि इनको रोकने वाला कोई नही है। चोक चौराहे पर नगर की यातायात व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ रही है। जहां देखो वहां अव्यवस्थाओं का नजारा देखने को मिलता है। शहर के मार्गों पर वाहन चलाना टेढ़ी खीर हो गया है। बस स्टैंड से रामदेव जी मंदिर तक  का रास्ता तय करने के लिए कई स्थानों पर आधा घंटा तक बर्बाद हो रहा है। लगातार चौपट होती यातायात व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति एम जी रोड़, नीम चोक, हाट गली, पर होती है। यहां आने वाले वाहनों की वजह से यातायात प्रभावित होता है। सड़क पर लगने वाले जाम को यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्थित नहीं किया जाता। नगर में भारी संख्या में वाहनों की वजह से जाम लग जाता है। 
इस समय त्योहार का सीजन होने से ग्रामीणों का आना जाना नगर में अनवरत जारी है। लोग मुख्य मार्गों पर ही अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैं। दुकानों पर ग्रामीणों की ज्यादा भीड़ देखी जा रही है ऐसे में दो पहिया वाहन रोड पर खड़े किए जाने से भी परेशानी हो रही है।अतिक्रमण के साथ साथ यातायात व्यवस्था भी भगवान भरोसे चल रही है। जिसकी जहां मर्जी होती है, वहीं वाहन पार्किंग कर देते है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती हैं। वाहन चालकों की जगह जगह बेतरतीब पार्किंग से भी समस्या खड़ी हो रही है। व्यस्ततम मार्गों पर वाहन चालक मनमर्जी से वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे मार्गों पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं पैदल चलने वाले भी परेशानी का सामना करते हैं। इसके बाद भी यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गौर नहीं किया जा रहा है।

*शहर में इन जगहों पर ज्यादा रहती है समस्या*

नगर में कई जगह समस्या बनी हुई है। एमजी रोड,निम चौक, झंडा चौक, हाट गली,खण्डवा बड़ोदा मार्ग क्षेत्र में सड़कों पर सामान रखने की समस्या सालों पहले भी थी और आज भी बनी हुई है। कुछ जगहों पर तो अब हद से ज्यादा ही अतिक्रमण होने लगा है। हर रोज सैकड़ों लोग इससे प्रभावित होते हैं लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार व्यवस्था क्यों नहीं सुधारना चाहते, यह समझ से परे है।

*वाहनों को खड़ा कराना एक चुनौती*

दुकानों के आगे वाहनों को सही ढ़ंग से खड़ा नहीं किया जाता है। इससे भी बाजारों में जाम के हालात बनते हैं। इसका कारण यह है कि दुकानें पास-पास में हैं और ग्राहकों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में वाहनों के सही तरीके से खड़ा कराना भी एक चुनौती है।

*खंडवा बड़ोदा मार्ग पर आये दिन लगता जाम*

खंडवा बड़ोदा मार्ग पर फिर सड़कों पर जाम लगने लगा है। इसका प्रमुख कारण दुकानों के बाहर जो वाहन खड़े किए जाते हैं वे सही तरीके से खड़े नहीं किए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। जिस्से इमरजेंसी वाहन को निकालने में मुश्किल होती है। क्यों कि इस मार्ग पर हॉस्पिटल,सरकारी कार्यालय है। साथ ही यातायात थाना कुछ ही दूरी पर है। इसके बावजूद भी अनदेखी की जा रहा है। रोड़ के दोनों तरफ से इस कदर सामान रख दिया जाता है कि जो चलने के लिए सड़क बनाई गई है वही संकरी दिखाई देने लगती है। ऐसे में जाम लगने की समस्या होती है। यह समस्या अलीराजपुर में सालों से चली आ रही है, लेकिन इसका स्थाई समाधान आज तक नहीं निकल सका।