राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर – थाना राजोद पुलिस द्वारा पाँच वर्षों से फरार दो स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धार मनोजकुमारसिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में तथा एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थाई एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 08.11.2023 की रात्री में प्रकरण क्रमांक 244/2016 धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि में फरार आरोपी वारंटी मुकेश पिता रतन कोली जाति भील निवासी ग्राम धनलबाव बरमंडल थाना राजोद एवं तीन प्रकरण क्रमांक 1585/2017, 1586/2017, 16/2017 धारा:- 138 एन. आई. एक्ट में फरार दरियावसिंह पिता रामसिंह बामनिया निवासी ग्राम राजोद हाल ग्राम उटावद जिल धार को टीम द्वारा रात्री में दबिश देकर गिरफ्तार किया है, इस प्रकार से कुल 04 स्थाई वारंट तामील किये है। उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें उनि विक्रम देवडा, आर. 1043 मोहित सेन, आर.1010 रोहित नागर, आर. 929 ईश्वर गरूडा, आर.381 भंवरसिंह निनामा व आरक्षक प्रशांत साइबर सेल धार कि भूमिका रही है।


More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।