*राकेश शुक्ला ओपीएस भदौरिया के,पी,सिंह भदौरिया का क्षैत्र मे जनसंपर्क,*
मेहगांव : आज जनसंपर्क का शुभारंभ खैडापति हनुमान जी के दर्शन से हुआ तत्पश्चात नगर मे भागीरथ सिंह गुर्जर के दरवाजे पर भव्य स्वागत हुआ,

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश शुक्ला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने बाले ओपीएस भदौरिया राज्य मंत्री मप शासन एवं के पी सिंह भदौरिया सुरेश सिंह सिकरवार के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारौली खुर्द, भारौली कला, बुढर्रा, मुशावली , गावों मैं आज सघन जनसंपर्क रहा,
नेताओं का गांव मे लोगो ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया जगह जगह तौल के लिये कांटे लगाकर तुलादान किया गया जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों का प्रेम भरा उत्साह अतुलनीय दिखा,
राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश शुक्ला की जीत हम सबकी जीत होगी,
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये भारतीय जनता पार्टी को बिजयी बनाकर मप मे भाजपा की पुनः सरकार बनाऐगे के,P ,
राकेश शुक्ला ने कहा कि जो विकास की अवधारणा के लिये मंत्री जी ने सतत प्रयास और संघर्ष किया उसको संघर्ष और प्रयास को आपके दरवाजे और आप तक पहुचाने मे राकेश सदैव तत्पर खडा रहेगा हर कीमत पर किसान नौजवान गरीव परिवार और महिलाओं के सम्मान और विकास के लिये सदैव सतत संघर्ष करता रहूंगा।
केपीसिह भदौरिया ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश शुक्ला को जिताने की अपील करते हुऐ कहा कि हम सबके विकास और क्षेत्र के अधूरे विकास के सपने को पूरा राकेश करेगे हम सब आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर राकेश शुक्ला के साथ खडे होकर मप मे भाजपा की सरकार बनाऐगे,
सुरेश सिह सरपंच ने मंच से आव्हान करते हुए भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया