Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संशोधित समाचार

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर श्री सिंह ने किया मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का औचक निरीक्षण

दिए निर्देश हर हाल में 12 नवम्बर तक सभी मतदाताओं को मिल जाएँ मतदाता पर्ची

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर जानी
आचार संहिता पालन की वस्तुस्थिति

ग्वालियर 09 नवम्बर 2023/ घर – घर जाकर हर मतदाता को मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध कराएँ । हर हाल में 12 नवम्बर तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें। इसमें कोई ढ़िलाई न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने मतदाता पर्ची वितरण कार्य के निरीक्षण के दौरान दिए। कलेक्टर श्री सिंह गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल के साथ शहर भ्रमण पर निकले और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर दक्षिण में आचार संहिता के पालन की वस्तुस्थिति जानी। इसी दौरान उन्होंने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का औचक निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी, माधवनगर, चेतकपुरी, कम्पू, महाराज बाड़ा, चिटनिस की गोठ, ईदगाह, एसएएफ रोड, तिलकनगर, सिकन्दर कम्पू, अजयपुर, वीरपुर, गोल पहाड़िया व लक्ष्मीगंज सहित अन्य बस्तियों में आचार संहिता के पालन के लिये की गई कार्रवाई देखी।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक-191 से जुड़ी बस्ती तिलकनगर के विभिन्न घरों में पहुँचकर मतदाता पर्ची वितरण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने इस क्षेत्र के बीएलओ से कहा कि मतदाता पर्ची का वितरण अभियान बतौर करें, जिससे भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप हर मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुँच सके। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि मतदाता पर्ची वितरण को गंभीरता से लें और अपनी देखरेख में 12 नवम्बर तक हर मतदाता के घर तक पर्ची पहुँचाना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि पर्ची सौंपने के बाद मतदाताओं से पावती भी ली जाए अर्थात रजिस्टर पर पर्ची प्राप्त करने के हस्ताक्षर कराएँ।
ज्ञात हो जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मिलाकर 16 लाख 24 हजार 567 मतदाता हैं। इनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण के 2 लाख 51 हजार 788 मतदाता, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर के 2 लाख 99 हजार 765, ग्वालियर पूर्व के 3 लाख 30 हजार 293, ग्वालियर दक्षिण के 2 लाख 58 हजार 312, भितरवार के 2 लाख 42 हजार 642 और डबरा (अजा) के 2 लाख 41 हजार 767 मतदाता शामिल हैं। गत 8 नवम्बर तक 3 लाख 41 हजार 774 मतदाताओं तक मतदाता सूचना पर्ची पहुँचाई जा चुकी हैं। मतदाता पर्ची वितरण का कार्य त्वरित गति से जारी है।
क्रमांक/ई-113/23