


किरण रांका रिपोर्टर
नगर के वार्ड क्रमांक 17 माखन के बाड़े में स्थित एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल आष्टा में *09 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दीया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली डेकोरेशन, एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से 10वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं रंगोली प्रतियोगिता में मतदान जागरूकता अभियान* के रूप में अनेक मनमोहक रंगोलिया बनाई।
इसमें विद्यालय संचालक जीस जोसेफ, प्राचार्य विजयन एमके, उपप्राचार्य भारत सिंह वर्मा, समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के संचालक महोदय, एवं प्राचार्य महोदय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है