Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

अब 14 नवम्बर तक वितरित की जा सकेंगीं मतदाता पर्चियाँ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बढ़ाई अवधि

ग्वालियर 10 नवम्बर 2023/ मतदाता सूचना पर्ची के वितरण के लिये दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। अब 13 व 14 नवम्बर को भी मतदाता पर्चियाँ वितरित की जा सकेंगीं। पहले इसके लिये 12 नवम्बर अंतिम तिथि निर्धारित थी।
विभिन्न जिलों द्वारा मतदाता सूचना पर्ची के वितरण के लिये समय बढ़ाने की मांग की गई थी। इस आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा मतदाता पर्ची वितरण के लिये समय बढ़ाया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर शतप्रतिशत मतदाताओं तक मतदाता सूचना पर्ची पहुँचाने के निर्देश रिटर्निंग अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मतदाता पर्चियाँ वितरित कर रहे सभी बीएलओ को भी आगाह किया है कि वे अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं को बढ़ी हुई अवधि के भीतर मतदाता पर्चियों का वितरण सुनिश्चित करें।
क्रमांक/ई-116/23