जिला रिपोर्टर राजू देवड़ा
ग्राम बालिपूर में आज मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व ग्रामवासियों ने बड़े ही उत्साह के मनाया गया। इस वर्ष गोवर्धन पूजा के दिन सूर्यग्रहण का प्रभाव रहा जिसके चलते एक दिन बाद 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पशुधन का पूजन किया गया ओर खिचड़ी खिलाई गई। ग्राम बालिपूर के जनपद प्रतिनिधि जितेंद्र जी परमार ने बताया की गांव में दीपावली पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा कर सभी नागरिको ने अपने पशुओं का पूरे गांव में सजाकर भ्रमण करवाया गया।
गांव के हर घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसे गेंदा फूल से सजाकर दीपक जला पूजन किया।इस दौरान गौरी गणपति की भी पूजा की गयी। साथ ही भगवान कृष्ण की भी प्रतीकात्मक रूप से पूजा की गई। पशुपालकों ने गोवर्धन पर्वत के साथ पशुओं की भी पूजा की तथा श्रद्धा भाव से खिचड़ी खिलाई। इस अवसर पर गाय को सोहई व बैल को जैठा बांधा गया।
राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर बालीपुर धाम


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा